टनकपुर :(चम्पावत) “माँ पूर्णागिरि मेले” में स्वच्छता का सख्त पहरा: हर मार्ग पर तैनात टीमें, श्रद्धालुओं को मिल रहा स्वच्छ और सुगम वातावरण! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

टनकपुर +माँ पूर्णागिरि मेले की गरिमा, आस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशन में संपूर्ण मेला क्षेत्र में व्यापक स्तर पर स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है।

माँ पूर्णागिरि धाम में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण प्रदान करने के साथ-साथ उनकी यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुखद बनाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा व्यापक एवं प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

ककराली गेट से लेकर मुख्य मंदिर परिसर तक संपूर्ण यात्रा मार्ग पर सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है। इसके लिए कुल 85 सफाई कर्मियों एवं 8 सुपरवाइजरों की तैनाती की गई है, जो निरंतर अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में कार्य करते हुए पूरे मार्ग को स्वच्छ बनाए रखने में जुटे हैं।

अपर मुख्य अधिकारी कमलेश बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छता अभियान को प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए पूरे मार्ग को विभिन्न चरणों में विभाजित किया गया है। इसके तहत ककराली गेट से बूम पार्किंग बैरियर तक 10 सफाई कर्मियों को तैनात किया गया है, जो प्रवेश क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखते हैं।

बूम पार्किंग से ठुलीगाड़ पार्किंग तक 20 कर्मियों की टीम निरंतर सफाई कार्य करते हुए मुख्य आवागमन मार्ग को स्वच्छ बनाए हुए है।

इसके अतिरिक्त, ठुलीगाड़ पार्किंग से भैरव मंदिर पार्किंग तक के भीड़भाड़ वाले मार्ग पर 25 सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि कचरा प्रबंधन सुचारू रूप से संचालित हो सके और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

वहीं भैरव मंदिर पार्किंग से मुख्य मंदिर तक के अत्यंत संवेदनशील एवं उच्च क्षेत्र में 30 सफाई कर्मियों को नियुक्त किया गया है, जो निरंतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कर रहे हैं। इन सभी कार्यों की निगरानी 8 सुपरवाइजरों द्वारा नियमित रूप से की जा रही है, जिससे सफाई की गुणवत्ता एवं निरंतरता बनी हुई है।

स्वच्छता व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिला पंचायत द्वारा निर्मित सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई एवं रखरखाव की जिम्मेदारी सुलभ इंटरनेशनल को सौंपी गई है।

संस्था के कर्मचारियों द्वारा नियमित रूप से शौचालयों की सफाई की जा रही है, जिससे स्वच्छता मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित हो रहा है और श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं उपयोगी सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मेले की व्यवस्थाओं को निरंतर सुदृढ़ बनाए रखें।..

उन्होंने कहा कि माँ पूर्णागिरि धाम की पवित्रता एवं श्रद्धालुओं की आस्था के अनुरूप व्यवस्थाएं बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराकर प्रत्येक श्रद्धालु को एक सकारात्मक एवं यादगार तीर्थ अनुभव प्रदान करना ही इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad