
प्रेस नोट
बेतालघाट:( नैनीताल) मुख्य विकास अधिकारी, नैनीताल अरविंद कुमार पांडे द्वारा विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण किया गया।
सर्वप्रथम उनके द्वारा सहायक लेखाकार पटल का निरीक्षण किया गया, जिसमें सभी रजिस्टरों का अवलोकन किया गया तथा समस्त अभिलेखों को अद्यतन (अपडेट) रखने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात सहायक खंड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी कक्ष का निरीक्षण किया गया।
इसके उपरांत Reap व एनआरएलएम के कार्यों की समीक्षा करते हुए खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे सुनिश्चित करें कि Reap एवं एनआरएलएम आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। साथ ही समूहों की आय वृद्धि के लिए आजीविका संवर्धन एवं वृक्षारोपण से संबंधित कार्यों पर विशेष जोर देने तथा Reap/एनआरएलएम कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। BDO Betalghat को निर्देश दिये गए कि ureda कार्यों का सत्यापन यथाशीघ्र पूर्ण करे व रिपोर्ट उपलब्ध कराए। कार्यों में शिथिलता किसी भी दशा में न बरती जाए।
तत्पश्चात बेतालघाट स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वहां की साफ-सफाई एवं रख-रखाव की स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग नैनीताल को दूरभाष के माध्यम से यथाशीघ्र समस्त व्यवस्थाएं दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया गया।