
नैनीताल: जनपद के भद्ययूनी क्षेत्र में खेत में काम कर रहे युवक की बाघ के हमले में मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई है।भद्ययूनी क्षेत्र में खेत में काम कर रहे युवक पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया, वह कुछ समझ पाता तब तक बाघ ने अपना शिकार बना लिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक कमल बिष्ट (30) पुत्र इंद्र सिंह बिष्ट के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में ले लिया है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बाघ की बढ़ती गतिविधियों पर नाराजगी जताते हुए सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने और हमलावर बाघ को जल्द पकड़ने की मांग की है।
ADVERTISEMENTS