➡️ऑपरेशन “प्रहार” के तहत कोतवाली पंतनगर पुलिस ने 14.46 ग्राम स्मैक बरामद कर ,एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
➡️ बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत 04 लाख रूपये से अधिक आंकी गई है।

पंतनगर :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति महोदय द्वारा जनपद में अपराध तथा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी पंतनगर के निर्देशन में चौकी सिडकुल, कोतवाली पंतनगर पुलिस टीम द्वारा सघन गस्त/चेकिंग की जा रही थी।गस्त के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर के पास स्थित पानी की टंकी के पीछे रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिस पर उसके कब्जे से 14.46 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम वंशज मखीजा पुत्र स्व० प्रमोद मखीजा निवासी म.नं. P-182/2, आवास विकास, थाना ट्रांजिट कैम्प, जिला ऊधम सिंह नगर, उम्र 33 वर्ष बताया।एसएसपी का संदेश :
जनपद में नशे के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान निरंतर जारी रहेगा। किसी भी सूरत में नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। जनपद पुलिस का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाकर सुरक्षित समाज का निर्माण करना है।