राहुल गांधी पर शुद्धीकरण को जातिगत रंग देने का आरोप,
शिकायतकर्ता अमित कुमार अनुसूचित जाति समुदाय से हैं…

हल्द्वानी: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें, शुद्धीकरण को जातिगत रंग देने के आरोप में कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है, यह जानकारी मिलते ही ही कांग्रेसियों में हड़कंप मच गया है|दलित युवकों ने लगाया जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप, पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में की FIR दर्ज कीहै|
स्थानीय रामलीला मैदान में हुए शुद्धिकरण मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दलित युवकों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ताओं ने राहुल गांधी पर अनुसूचित जाति के विरुद्ध कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक रामलीला मैदान में हुए शुद्धिकरण कार्यक्रम में शामिल रहे दो दलित युवकों विनोद आर्य और अमित कुमार की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई थी। दोनों को रामलीला मैदान में शुद्धिकरण करने वाले न्यास का सदस्य बताया जा रहा है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि राहुल गांधी द्वारा अनुसूचित जाति के खिलाफ आपत्तिजनक एवं जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया।शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर राहुल गांधी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की थी।
पुलिस ने अमित कुमार की तहरीर के आधार पर राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। , FIR संख्या 297/2026 के तहत बीएनएस की धारा 196 और 299 तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 3(1)(q) के तहत मामला दर्ज किया गया है|अब देखना यह होगा कांग्रेस क्या स्टैंड लेती है|ध्यान देने की यह है कि यह मामला पूरे भारत में चर्चा का विषय बना हुआ है|