भीमताल:उपाध्यक्ष उत्तराखंड मीडिया सलाहकार समिति ध्रुव रौतेला की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

भीमताल, 31 अगस्त ।

   उपाध्यक्ष उत्तराखंड  मीडिया सलाहकार समिति ध्रुव रौतेला की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन भीमताल के सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

 उन्होंने अधिकारियों को विभाग की योजनाओं के साथ ही सरकार  की प्रमुख योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने के साथ की जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनने की बात अधिकारियों के सम्मुख कही।उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए जनहित से जुड़े कार्यों को प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के साथ ही विभाग में किए जा रहे विकास कार्यों एवं अभिनव प्रयासों को जन जन को भी जानकारी देते हुए प्रचार प्रसार करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों एवं संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जनहितकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया।
इसी दौरान उन्होने जल जीवन मिशन के तहत जनपद में पेयजल विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यो सहित विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी दी।

इस दौरान उत्तराखंड मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष द्वारा भीमताल झील परिक्षेत्र में एक बोगन बेलिया का पौध भी रोपित किया।…

 बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत, मुख्य उद्यान अधिकारी प्रेमा राना,सहायक परियोजना अधिकारी चन्दा फर्त्याल सहित विद्युत विभाग, पेयजल निगम, जल संस्थान एवं अन्य विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad