
वाराणसी :ओम नगर कॉलोनी स्थित पुलिस इंस्पेक्टर संपूर्णानंद राय के मकान पर भक्ति व संगीतमय सुंदर कांड का पाठ बिधि पूर्वक सम्पन्न हुआ l विद्वान एवं ब्यास कथाकार श्री बृजेश कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में हर महीने के प्रथम मंगल वार को पाठ होता है l उनके सहयोगी श्री विनय दूबे रामायण के साथ संगीत भजन के मर्मज्ञ हैं l अपनी नवीन प्रस्तुति राम मंदिर एवं धार्मिक भजनों से लोंगों का मन मोह लिया । श्रीमती नीलम राय ने बताया कि अगला पाठ सात अप्रैल मंगल वार को काफ़ी धूम धाम से किया जाएगा l
ADVERTISEMENTS