रुद्रपुर:कुमायूं युवा प्रेस क्लब का 18वां होली मिलन का रगारंग कार्यक्रम, वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने अनुभव सांझा किए गए, युवाओं को पत्रकारों को नए टिप्स भी दिए गए, आपसी भाईचारा, एकता का संदेश दिया गया! (विशेष संवाददाता)

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। … कुमायूं युवा प्रेस क्लब के तत्वावधान में 18वां होली मिलन कार्यक्रम आहूजा धर्मशाला में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम में पत्रकारों और गणमान्य अतिथियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के संरक्षक कमल श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ पत्रकार अशोक गुलाटी ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम का संचालन युवा प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष ललित राठौर ने किया।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि होली का पर्व आपसी सद्भाव, प्रेम और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजनों से पत्रकारों के बीच आपसी तालमेल और सहयोग की भावना मजबूत होती है।

होली के पावन अवसर पर युवा प्रेस क्लब के केंद्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार ने सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें सभी मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और समाज में सकारात्मकता फैलाने का संदेश देता है।

श्री गंगवार ने सभी से शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता के साथ होली मनाने की अपील की। वरिष्ठ पत्रकार अशोक गुलाटी एवं कमल श्रीवास्तव ने अपने 40 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव युवा पत्रकारों से सांझा किया गया, उन्होंने बताया कि उन्होंने किस कठिनाइयों मे समाचार पत्र के लिए खबर कवरेज लिए कई किलोमीटर पैदल चलकर करते थे, आज आधुनिक हाईटेक होने के बावजूद खबरे की गुणवत में कमी आई है, उन्होंने निष्पक्ष निर्भय होकर पत्रकारिता करने का आह्वान किया है, सभी साथियों को होली की बधाई दी है…

उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है और ऐसे पावन अवसरों पर पत्रकारों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वे समाज में भाईचारे और एकता का संदेश प्रसारित करें।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार एवं आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे।।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad