


चंपावत 08 अगस्त ।
जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार, मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन के अंतर्गत राजकीय पशु चिकित्सालय (सचल), चंपावत द्वारा विकासखंड लोहाघाट के खतेड़ा गांव में एकदिवसीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में कुल 32 पशुपालकों को उनके पशुओं के लिए निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया तथा उनका उपचार भी किया गया। इस अवसर पर पशुपालकों को मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन की विभिन्न योजनाओं एवं लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी गई, ताकि वे सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठा सकें।
शिविर में पशु चिकित्सा अधिकारी (सचल) डॉ. वैशाली साह, पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारी श्री कैलाश चंद्र जोशी एवं वाहन चालक श्री दिनेश चंद्र उपस्थित रहे।