”पर्वतीय रामलीला में पहुंचे सांसद अजय भट्ट का स्वागत करते हुए संयोजक मनोज पंत’….


[ब्यूरो चीफ प्रकाश चन्द्र जोशी की रिपोर्ट]
काशीपुर, 10 अक्टूबर। सैनिक कालोनी में हो रही पर्वतीय शैली की रामलीला में रामलीला का मंचन देखने पहुंचे सांसद अजय भट्ट ने कहा कि पर्वतीय कलाकारों का प्रदर्शन काबिले तारीफ है।
लंका दहन की लीला में हनुमान का अभिनय कर रहे चिराग जोशी, राम बने सौरभ काण्डपाल,लक्ष्मण का रोल कर रहे आशुतोष पांडे, सीता का अभिनय कर रहे तन्मय पाण्डेय के अभिनय की सांसद भट्ट ने सराहना की । उन्होंने कहा कि प्रभु राम द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलना चाहिए , आपस में भाईचारा सद्भाव कायम रहे। इस अवसर पर डा. यशपाल रावत, डा. गिरीश तिवारी, पुष्कर बिष्ट, गोविंद बिष्ट, मनोज पंत, निवर्तमान मेयर उषा चौधरी, मनोज रावत, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, योगेश जोशी, बी डी कण्डवाल आदि सहित खासी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।