ब्रेकिंग हल्द्वानी:💥 कप्तान साहब एक्शन में!🥺ड्यूटी में लापरवाही पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी सहित दो सिपाही निलंबित+✍️ अशोक गुलाटी एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी:( अशोक गुलाटी एडिटर इन चीफ )कप्तान साहब एक्शन में!🥺ड्यूटी में लापरवाही पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी सहित दो सिपाही निलंबित कर दिया है जिससे पुलिस महक में हड़कंप मच गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक

ड्यूटी में बार-बार लापरवाही की शिकायतें मिलने पर गुरुवार को एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी उप निरीक्षक दीपा जोशी और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही जिले के सभी पुलिसकर्मियों को सक्रियता और तत्परता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं।

गुरुवार देर रात एसएसपी की ओर से महिला दरोगा व एएचटीयू प्रभारी दीपा जोशी और उन्हीं की टीम के सिपाही मोहन सिंह के साथ-साथ एक अन्य सिपाही हिमांशु जोशी के निलंबन के आदेश जारी किए गए। जानकारी के मुताबिक तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ बार-बार ड्यूटी में लापरवाही और अनियमितता की शिकायतें मिल रही थीं। एसएसपी ने इसकी जांच कराई तो मामला सही पाया गया। इसके बाद तीनों पर कार्रवाई करते हुए तत्काल निलंबित कर दिया गया। गौरतलब बात यह है कि चर्चित कि सिपाही हिमांशु भीमताल थाना एसओ के चालक के पद पर तैनात हैं।भीमताल थानाध्यक्ष ने अपने चालक की शिकायत की थी। जिस पर आरोप था कि वह लापरवाही बरत रहा है। एसएसपी ने भीमताल थाने के वाहन चालक हिमांशु जोशी ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad