लखनऊ/ किच्छा: उत्तर प्रदेश जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मिले पूर्व विधायक, किसानों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों के साथ हुई विस्तृत वार्ता! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

लखनऊ/ किच्छा। ग्राम नजीमाबाद के धौराडैम में बढ़े जलस्तर से आबादी क्षेत्र में जलभराव और किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान की समस्या को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात कर वार्ता की। उन्होंने डैम के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए प्रभावित ग्रामीणों एवं किसानों को राहत दिलाने की मांग की।
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के निर्देश पर सिंचाई विभाग के अतिथि गृह में विभागीय सचिव एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें पूर्व विधायक राजेश शुक्ला और किच्छा से पहुंचे किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने धौराडैम के जलस्तर, आबादी क्षेत्र में जलभराव तथा कृषि भूमि और फसलों को हो रहे नुकसान के संबंध में विस्तार से चर्चा की। वार्ता के दौरान धौराडैम से पानी कम करने और भविष्य में डैम की डिसिल्टिंग (गाद निकासी) कराने पर सहमति बनी।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। धौराडैम के बढ़े जलस्तर से क्षेत्र के ग्रामीणों और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने जलशक्ति मंत्री एवं संबंधित अधिकारियों के समक्ष विषय को प्रमुखता से रखा है। उन्होंने कहा कि जलशक्ति मंत्री ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। वार्ता में पानी कम करने और भविष्य में डैम की डिसिल्टिंग कराने पर बनी सहमति से प्रभावित किसानों एवं ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
बैठक में मुख्य अभियंता लखनऊ संदीप पांडे, पूर्व ग्राम प्रधान अजय साहनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील कुमार, बलविंदर सिंह, राम मदन, भगवान सिंह, रमेश सिंह, धर्म प्रसाद गौतम, बूटा सिंह, अनिल सिंह, अजय सिंह, शिवनाथ, रामनाथ समेत अन्य अधिकारी एवं प्रतिनिधि मंडल उपस्थित था!

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad