हल्द्वानी: रामपुर रोड निवासी रोमांच मेहता की बॉलीवुड फिल्म ‘तुम मेरे हो’ रिलीज! Ashok gulati एडिटर इन चीफ एक्सक्लूसिव

खबर शेयर करें -

रोमांच ने टीवी से बड़े पर्दे तक बनाई पहचान
उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में हुई है फिल्म की अधिकतम शूटिंग

हल्द्वानी रामपुर रोड, गली नंबर 10 निवासी अभिनेता रोमांच मेहता की नई बॉलीवुड फिल्म ‘तुम मेरे हो’ देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे रोमांस मेहता ने बताया की अपने उत्तराखंड की संस्कृति को बड़े पर्दे पर पहचान देने के लिए फिल्म की 50% शूटिंग भीमताल व नैनीताल में की गई है ।
टीवी सीरियल्स में अपने अभिनय से पहचान बनाने वाले रोमांच अब बॉलीवुड में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं । उनकी इस उपलब्धि को हल्द्वानी के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है ।
रोमांच मेहता के पिता स्व. डॉ. सुभाष मेहता थे । रोमांच ने अपने अभिनय करियर में रामायण, छन – छन, गंगा, देवों के देव महादेव, मेरे अंगने में, सिया के राम, कुल्फी कुमार बाजेवाला, कभी-कभी इत्तेफाक से, न्योनतारा, दिलों की रामलीला जैसे करीब 50 से अधिक टीवी सीरियल्स में काम किया है । इन धारावाहिकों में उनके अभिनय को दर्शकों ने सराहा है ।
रोमांच की पहली बॉलीवुड फिल्म ‘तेरा जादू चल गया’ थी, जिसमें उन्होंने अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ काम किया। अब उनकी दूसरी महत्वपूर्ण फिल्म ‘तुम मेरे हो’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में रोमांच ने को-प्रोड्यूसर की भूमिका निभाने के साथ ही फिल्म के हीरो के करीबी दोस्त का किरदार भी निभाया है।
टीवी की दुनिया से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाले रोमांच मेहता ने अपने अभिनय के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी यह यात्रा बताती है कि प्रतिभा, मेहनत और निरंतर प्रयास के जरिए मनोरंजन जगत में आगे बढ़ने के अवसर हासिल किए जा सकते हैं। हल्द्वानी से निकलकर अभिनय की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले रोमांच की उपलब्धि स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad