


रामनगर :। आयुक्त,खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर सचल प्रयोगशाला द्वारा रामनगर के मुख्य बाजार,रानीखेत रोड,बस स्टैंड,खताड़ी, लखनपुर चुंगी कोसी रोड के प्रतिष्ठानों के मौके पर विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच की गई और लोगों को मिलावट से कैसे बचें इसकी जानकारी दी गई।
सचल प्रयोगशाला द्वारा कुल 91 विभिन्न खाद्य नमूनों- मावा,दुग्ध एवं दुग्ध पदार्थों,तेल,रिफाइंड तेल,सरसों तेल,लाल मिर्च,कुटी लाल मिर्च, धनिया, हल्दी ,विभिन्न मिठाईयाँ, विभिन्न दालें,कॉफ़ी ,चायपत्ती, आटा, चावल,नमक, आदि की लोगों की उपस्थिति में जांच की गई । जांच में कुछ नमूनों में स्टार्च की मात्रा पाई गई ऐसे प्रतिष्ठान स्वामियों को गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी नमूने मानव उपयोग हेतु सुरक्षित पाए गए।
सचल प्रयोगशाला का मुख्य उद्देश्य लोगों में जागरूकता लाना और मिलावट के प्रति लोगों को जागरूक करना।इस दौरान लगभग 150 लोगों को जागरूक किया गया।
साथ ही वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान ने बताया आगामी त्योहारी को लेकर गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री का विक्रय हो इसके लिए व्यापारी बंधुओं को जागरूक किया जा रहा है और इस दौरान गुणवत्ता बनाए रखने हेतु सुझाव दिए गए, साथ ही उनसे सहयोग की भी अपील की गई ।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग आमजन और खाद्य व्यापारियों को निरंतर जागरूक कर रहा है साथ ही अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देशों –
सभी खाद्य प्रतिष्ठानों पर स्वच्छता (Hygiene) का विशेष ध्यान रखा जाए।
;खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार की मिलावट (Adulteration) न हो,
;सभी पैक्ड खाद्य पदार्थों पर निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि एवं बैच नंबर स्पष्ट अंकित होना चाहिए;प्रतिष्ठानों में रेट लिस्ट (Rate List) अनिवार्य रूप से प्रदर्शित की जाए;बिल/कैश मेमो अनिवार्य रूप से ले और ग्राहकों को भी दें;दुकानों/प्रतिष्ठानों पर FSSAI लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र प्रदर्शित किया जाए एवं खराब तथा कालातीत खाद्य सामग्री का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
सचल प्रयोगशाला टीम में उपायुक्त बीरेंद्र बिष्ट , कुमाऊँ उपायुक्त खाद्य संरक्षा अशोक कुमार फुलोरिया, सहायक आयुक्त अजब सिंह रावत ,वरिष्ठ खाद्य संरक्षा अधिकारी असलम खान ,कनिष्ठ विश्लेषक अभिनव भट्ट ,गौरव नेगी सहायक विश्लेषक एवं अन्य मौजूद रहे।

