ब्रेकिंग गदरपुर (उधम सिंह नगर) पत्रकार प्रेस परिषद की गदरपुर इकाई का गठन:👉 राकेश अरोरा अध्यक्ष, देवेन्द्र चौधरी महासचिव बने!!

खबर शेयर करें -

गदरपुर। (उधम सिंह नगर ) स्टाफ रिपोर्टर/ पत्रकार प्रेस परिषद की बैठक में गदरपुर तहसील इकाई का गठन किया गया। सर्वसम्मति से तहसील इकाई के लिए राकेश अरोरा अध्यक्ष चुने गये। संगठन के कुमांऊ प्रभारी अशोक गुलाटी एवं जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र तनेजा एवं जगदीश चन्द्र की मौजूदगी में आयोजित बैठक में पत्रकार सर्वसम्मति के तहसील इकाई के लिए राकेश अरोरा अध्यक्ष,उमर अली उपाध्यक्ष, देवेंद्र चौधरी महासचिव, शिवम छाबड़ा एवं शाहनूर अली सचिव, नितिन छाबड़ा कोषाध्यक्ष, रिजवान अली संगठन मंत्री , ठाकुर रामपाल सिंह,सागर, स देवेंद्र सिंह, अमित तनेजा प्रचार मंत्री राजकुमार शर्मा उर्फ रिंकू शर्मा मीडिया प्रभारी, संजीव झाम सह मीडिया प्रभारी, एवं अमित कुमार व मुकेश पाल कार्यकारिणी सदस्य चुने गये। मुकेश पाल का नाम जिला कार्यकारिणी के लिए प्रस्तावित किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का सभी ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र तनेजा ने कहा कि आज पत्रकारों को अपने हितों के लिए एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पत्रकार अलग अलग गुटों में बंटे हुए हैं इसीलिए आज पत्रकारिता कमजोर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि संगठन जिले में पत्रकारों को एकजुट करने का प्रयास करेगा। जल्द ही जिला कार्यकारिणी के गठन के साथ ही सभी तहसील इकाईयों का भी गठन किया जायेगा। कुमांऊ प्रभारी अशोक गुलाटी ने कहा कि पत्रकार प्रेस परिषद दशकों से पत्रकार हितों के लिए काम कर रहा हैं। यह पत्रकारों का एकमात्र ऐसा संगठन है जो सदस्यों को सवा दो लाख का बीमा की सुविधा भी दे रहा है। उन्होंने कहा कि तहसील स्तर पर पत्रकारों को मान्यता के लिए संगठन शासन स्तर पर आवाज उठायेगा। इसके अलावा जिला स्तर पर पत्रकार स्थाई समिति की बैठक न होने का मुद्दा भी शासन स्तर पर उठाया जायेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। संगठन के सदस्य को आधी रात को भी उनकी जरूरत पड़ी तो वह हमेशा तत्पर रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad