




नैनीताल (संवाददाता) उत्तराखंड के पहाड़ियों के बीच मौजूद नैनीताल शहर में स्थित सेंट मैरी कॉलेज मैं आज एक ऐतिहासिक और उपलब्धि से भरपूर क्षण के साथ उत्तराखंड की पहली एस्ट्रो लैब का उद्घाटन किया गया।
यह उत्तराखंड मे अपने तरह की पहली एस्ट्रोनोमी लैब है
एस्ट्रो लेब विभिन्न प्रकार के वैज्ञानिक उपकरण से युक्त है जोकि एस्ट्रोनॉमी और अंतरिक्ष विज्ञान के अध्ययन में उपयोग किए जाएंगे।
एस्ट्रो लैब में विभिन्न आधुनिक उपकरण और प्रतिरूप से भरा हुआ है जिससे कि विधायर्थियों को पूर्ण रूप से अंतरिक्ष और अंतरिक्ष की रचना को समझाया जा सके।








लैब मे एक 8 इंच newtonian टेलिस्कोप, सोलर सिस्टम का मॉडल , हाइड्रो रॉकेट लॉन्चर,कांस्टेलेशन बॉक्स एंड चार्ट, इसरो के आधुनिक रॉकेट के प्रतिरूप तथा मशहूर अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की प्रतिमाओं से भरा हुआ है।।
यह एस्ट्रोलैब्स एस्ट्रो पाठशाला द्वारा तैयार की गई हैजो की एस्ट्रोवर्स एक्सपीरियंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित एक आतंरिक्ष शिक्षा कार्यक्रम है जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को खगोल विज्ञानं और आतंरिक्ष शिक्षा के क्षेत्र मे प्रेरित का एक अभियान है.
उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में विद्यार्थियों के लिए अंतरिक्ष व अंतरिक्ष से जुड़े प्रोग्राम को आयोजित करता है जिससे कि विद्यार्थियों के बीच अंतरिक्ष व अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में रुचि पैदा की जा सके।
आज के इस कार्यक्रम मे एस्ट्रो लैब का उद्धघाटन आज की मुख्य अतिथि Sr. Elsy. CJ Delhi Province ने किया.
इस कार्यक्रम मे Sister Manju shah, प्रिंसिपल सैट मैरी कॉलेज, संदीप सर, और टीम एस्ट्रोपठशाला से अजय रावत, शुभम कुमार, रुपिन और कुलदीप मौजूद थे!