आज दोपहर में हादसा हो गया, यहां ऑल्टो कार पाटी ब्लॉक के सलना कानाकोट में 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई, दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, कार में कमल सिंह पुत्र रघुवर सिंह निवासी कानाकोट तथा एक मिस्त्री बबलू सवार थे,

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर बाद कार संख्या यूके 04-6677 कानाकोट से लोहाघाट की ओर आ रही थी। सिरतोली के पास सामने से आ रहे वाहन को पास देने के दौरान कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में कानाकोट निवासी 58 वर्षीय कमल सिंह पुत्र रघुवर सिंह और बगही रतनपुर, थाना बैरिया, पश्चिमी चंपारण निवासी 38 वर्षीय बबलू चौधरी पुत्र गंगा चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को मायावती अस्पताल की एंबुलेंस से उप जिला अस्पताल लोहाघाट लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला पंचायत सदस्य अशोक माहरा ने बताया कि कमल सिंह लोहियाहेड पावर स्टेशन में एसएसओ के पद पर तैनात थे।कानाकोट स्थित उनके मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। भवन निर्माण सामग्री लेने के लिए वह मिस्त्री का काम कर रहे बबलू चौधरी के साथ लोहाघाट आ रहे थे। कमल सिंह के परिवार में पत्नी ममता देवी, चार बेटियां और एक बेटा है। उनकी पत्नी देवीधुरा में शिक्षिका हैं। हादसे के बाद से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, एसडीएम नीतू डांगर, पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल समेत कई लोग अस्पताल पहुंचे और परिवार जनों को ढांढस बंधाया।