
बागेश्वर : होली पर्व के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने, युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने एवं अवैध शराब/ मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध समस्त थाना प्रभारियों व प्रभारी एस0ओ0जी0 बागेश्वर को अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक, कैलाश सिंह नेगी , कोतवाली बागेश्वर के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत शान्ति व्यवस्था/अवैध मादक पदार्थों की चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति राजेंद्र सिंह पुत्र खुशाल सिंह, निवास ग्राम –पोथिंग , थाना –कपकोट , जिला- बागेश्वर उम्र -40 वर्ष को 16 बोतल BERMUDA XXX RUM के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके द्वारा अधिक मुनाफा कमाने के लिये शराब बेची जा रही थी।
पुलिस टीम
- हे0 का0 तारा गड़िया ।
- का0 गिरीश बज