ब्रेकिंग चंपावत: सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय टनकपुर, चंपावत द्वारा आयोजित एक दिवसीय फर्स्ट रिस्पांडर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया!

खबर शेयर करें -

चम्पावत 3 मार्च विशेष संवाददाता
शुक्रवार को सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय टनकपुर, चंपावत द्वारा आयोजित एक दिवसीय फर्स्ट रिस्पांडर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें 108 आपातकालीन सेवा प्रदाता संस्था “community action through motivation promramme (CAMP)” द्वारा कुल 91 प्रतियोगियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एनएचपीसी एवं उत्तराखंड परिवहन निगम के चालकों, टैक्सी यूनियनों, सीआईएसएफ एवं 112 के कार्मिकों को प्रशिक्षण प्राप्त किया गया।प्रशिक्षण में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले व्यक्ति के अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। वाहन चालकों को सीपीआर करने के तरीके सहित विभिन्न सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिये गए। जो कि आपातकालीन स्थिति में लोगों की जान बचाने पर आधारित था। प्रशिक्षण में प्रतिभाग लेने वाले चालकों शिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एआरटीओ सुरेंद्र कुमार, परिवहन कर अधिकारी नंदन आर्या तथा 108 आपातकालीन सेवा प्रदाता संस्था की ओर से यशपाल सिंह, कमल शर्मा, नवनीत एवं 108 आपातकालीन सेवा टनकपुर की टीम द्वारा प्रतिभाग किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad