





नैनीताल नैनीताल अशोक गुलाटी editor-in-chief विश्व विख्यात पर्यटन नगरी में 2 साल बाद log Don ke Karan नए साल का जश्न मनाने आए पर्यटकों ने जमकर जश्न मनाया और 2022 को अलविदा कहा। पुलिस की अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था से टूरिस्ट संतुष्ट नजर आए और उन्होंने कहा थैंक्य नैनीताल नैनीताल पुलिस । गौरतलब है कि ईयर का जश्न मानने आए पर्यटकों ने कोरोना काल के दो वर्ष बाद नैनीताल में हुए न्यू ईयर के जश्न में जमकर मजे किये। देश दुनिया से कुछ समय मजे लेंने आए पर्यटक अपने मस्ती भरे मूड में दिखे। दुल्हन की तरह सजी मॉल रोड के अलावा नैनीताल के प्रतिष्ठित होटलों में सेलेब्रेशन का इंतजाम किया गया था। यहाँ पर्यटकों ने पहले टेबल टेनिस, कैरम बोर्ड, स्नूकर, पूल, बच्चों के लिए म्यूजिकल चैयर के साथ ही कपल डांस, लाइव सिंगिंग और डी.जे.फ्लोर पर खूब ठुमके लगाए। सभी ने एक आवाज में “हैप्पी न्यू ईयर” कहकर नववर्ष का स्वागत किया। कुछ होटलों में पुरुष और महिला एंकर ने समा बांध दिया। सैलानियों ने नैनीताल के कड़कड़ाते ठंडे मौसम में न्यू ईयर का जोश के साथ किया स्वागत। पूरे भारत पर से आए पर्यटकों को अब हिमपात होने का इंतजार है देखिए कब दीदार होते हैं। पैटर्न नगरी खचाखच भरे होने के कारण होटल स्वामी से लेकर छोटे बड़े सभी व्यापारी खुश थे। वही पलिस की सुरक्षा व्यवस्था से व्यापारी सहित टूरिस्ट भी संतुष्ट नजर आए पुलिस के आला अफसर स्वयं कमान संभाल रहे थे।