रूद्रपुर: कांग्रेस की न्याय यात्रा का भगत सिंह चौक में भव्य स्वागत हुआ! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगार बढ़ रही है जिससे युवा वर्ग को रोजगार की तलाश में भटकना पड़ रहा है …

रूद्रपुर। कांग्रेस की न्याय यात्रा का भगत सिंह चौक में भव्य स्वागत हुआ। भगत सिंह चौक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगार बढ़ रही है जिससे युवा वर्ग को रोजगार की तलाश में भटकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देहरादून में छात्रें व युवाओं से संवाद कर उनका मार्गदर्शन किया। जिसका पूरे देश में अच्छा सन्देश गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न्याय यात्रा के माध्यम जन जन की आवाज को उठा रही है। सड़क से लेकर सदन तक जनता की लड़ाई लड़ी जा रही है। कु- शैलजा ने कहा कि मुख्यमंत्री की नाक के नीचे करोड़ों के घोटाले किये जा रहे हैं। एक महिला मंत्री के खिलाफ उसके पति ने ही भ्रष्टाचार के आरोप लगाये हैं। परंतु सरकार सच्चाई जानते हुए भी जानबूझकर अनभिज्ञ बनी हुई है। अंकित भंडारी मामले में वीआईपी के बारे में भी कहा।उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन निश्चित है। इसके लिए जनता ने भी मन बना लिया है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, प्रदेश सह प्रभारी मनोज यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक तिलकराज बेहड़, गोपाल सिंह राणा, पूर्व अध्यक्ष करन माहरा, प्रकाश जोशी, जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, महानगर अध्यक्ष ममता रानी, पूर्व विधायक …

राजकुमार ठुकराल आदि ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर पुष्करराज जैन, परिमल राय, संदीप चीमा,हरीश पनेरू, संजय जुनेजा, ममता हालदार, सरोज शर्मा, बागेश्वरी कोली, ओमपाल सिंह, अंकित बठला, सुनील चुघ, प्रकाश जोशी, ललित बिष्ट, अजय नारायण् सिंह, ओंकार ढिल्लो, करन विक्रमजीत सिंह, संजय ठुकराल, संजीव आर्या, मुन्नवर हुसैन, निसार अहमद, विकास मलिक, अतुल शील, मनारंजन साना प्रीती साना, उमा सरकार, इन्द्रजीत सिंह, गणेश उपाध्याय, विकास मल्लिक, आदि मौजूद थे। न्याय यात्रा गल्ला मंडी से प्रारम्भ होकर भगतसिंह चौक, मुख्य बाजार, अम्बेडकर चौक, नैनीताल रोड़, रोडवेज स्टेशन, डीडी चौक, काशीपुर बाईपास रोड, गाबा चौक से काशीपुर रोड़ होते हुए गदरपुर के लिए रवाना हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad