







खटीमा (उधम सिंह नगर) अशोक गुलाटी एडिटर इन चीफ ll हैरान करने वाली स्टोरी सामने आई है जिस बच्चे को मगरमच्छ के पेट में होने को लेकर ग्रामवासी एक्स-रे के लिए ग्रामवासी अड़े हुए थे, उसी बच्चे का शव पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहने वाली डीवी फीडर नदी में मासूम के शव को पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बरामद किया
शव मिलने से हड़कंप मच गया. जिसके बाद पुलिस ने शव को शव विच्छेदन गृह के लिए भेज दिया.l शव की मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है l
गौरतलब है कि कि खटीमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुनपहर गांव के पास 3 जुलाई को गांव के कुछ बच्चे भैंस नहलाने के नदी ले गए थे. इस दौरान शोभा प्रसाद के 10 वर्षीय बालक वीर सिंह को मगरमच्छ ने खींच कर अपना निवाला बनाने घटना प्रकाश में आई थी जिसके बाद
आसपास मौजूद ग्रामीणों ने जाल डालकर एक मगरमच्छ को बाहर निकाला और बच्चे के मगरमच्छ के पेट में होने की बात कहकर जमकर हंगामा किया. जब पूरे मामले की जांच की गई तो मगरमच्छ के पेट में मानव अंश नहीं पाए गए.l वही, मंगलवार को घटना की जानकारी मिलने के बाद शोभा प्रसाद भी अपने बच्चे की तलाश में मौके पर पहुंच गए. शव की शिनाख्त उन्होंने अपने 10 वर्षीय बेटे वीर सिंह के रूप में की. जानकारी के मुताबिक मासूम बच्चे के एक हाथ और पैर को मगरमच्छ ने हमले के दौरान काटा थाl अब प्रश्न उठता है कि आखिर ग्राम वासियों में चूक कहां हुईl ….



यदि मौके पर नदी के आसपास खोजते तो बच्चे को बचाया जा सकता था परंतु होनी को कोई टाल नहीं सकता हैl जानकार का मानना है कि मगरमच्छ ने बच्चे को हमला करने के पश्चात बच्चा नदी में डूब गया होगा और बैठे-बैठे उत्तर प्रदेश की सीमा में पहुंच गयाl