बिग ब्रेकिंग बेरीनाग (पिथौरागढ़)। हल्द्वानी से थल जा रही बोलेरो खाई में गिरी, एक ही परिवार की तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत#तीन घायल

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़ विशेष संवाददाता जनपद के बेरीनाग तहसील से अत्यंत दुख वाली खबर सामने आ रही है आज प्रातः 5.30 बजे बोलेरो खाई में गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक हादसाबेरीनाग मोटर मार्ग में गोदीगाड़ मंदिर के पास एक बोलेरो 50 फीट खाई में गिर गई। हादसे के वक्त बोलेरो में 6 लोग सवार थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई है, और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन का इलाजअस्पताल में चल रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिकआज सुबह 5:30 थाना बेरीनाग को सूचना मिली कि गोदीगाड़ पुल के पास हल्द्वानी से थल आ रही एक बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है इस सूचना पर थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी फोर्स के मौके पर पहुंचे मौके से तत्काल सभी घायलों तथा चालक को निकाल कर एंबुलेंस तथा थाने के सरकारी वाहन से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घायलों में चालक अनिल कन्याल पुत्र खेम सिंह कन्याल निवासी थल, चंदन सिंह सामंत पुत्र श्री देव सिंह सामंत निवासी गोल्लाकुड़ी तड़ी गांव थल, बृजेश चंद्र पुत्र भावेश चंद्र निवासी लेजम कौली थल, रश्मि चंद पत्नी बृजेश चंद निवासी उपरोक्त, गीता चंद पत्नी हरीश चंद निवासी उपरोक्त, प्रियंका चंद पुत्री भगवान चंद्र निवासी गैना बडालू झुलाघाट । अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा घायल हुई तीनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया है। जैसे ही मृतकों के परिवार को पता कोहराम मच गया है घटना कैसे हुई है पुलिस इसकी तफ्तीश कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad