ब्रेकिंग रुड़की: सड़क दुर्घटना में हुई 9 साल के बच्चे की मौत,माँ घायल!

खबर शेयर करें -

रुड़की (हरिद्वार)l विशेष संवाददाता के रुड़की क्षेत्र से सड़क दुर्घटना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है ट्रक और स्कूटी की टक्कर के कारण एक मां के सामने उसके 9 साल के बच्चे की मौत हो गई और महिला घायल हो गई। सूत्रों के मुताबिक हरिद्वार रोड स्थित शिव गंगा अपार्टमेंट निवासी एक महिला पूजा सैनी अपने 9 वर्षीय बेटे लक्ष्य सैनी के साथ रुड़की से अपने घर की ओर लौट रही थी। तभी हरिद्वार रोड शंकर पुरी के समीप पीछे से आ रहे ट्रक ने महिला की स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे महिला स्कूटी से गिर गई स्कूटी से गिरते ही 9 वर्षीय लक्ष्य की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने मामले की सूचना रुड़की कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस के मुताबिक महिला अपने 9 वर्षीय बेटे को लेकर घर की ओर जा रही थी तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने स्कूटी पर टक्कर मार दी। हादसे में महिला स्कूटी से गिर गई। और महिला के 9 वर्षीय बच्चे की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरु कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad