नैनीताल जनपद भीमताल पुलिस ने इतिहास में पहली बार संभवत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जो सराहनीय कार्य किया है इसकी चौतरफा प्रशंसा की जा रही है इतिहास में पहली बार संभव था पुलिस ने जनता को जागरूक करने के लिए इस तरह का नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया सड़क-सुरक्षा एवं नशा मुक्त अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक करती थाना भीमताल पुलिस

लाइव देखें
भीमताल ( कार्यालय संवादाता)l ड़क सुरक्षा एवं नशे के विरुद्ध जागरुक करने के लिये थाना भीमताल पुलिस टीम व राईडर्श एंव देवभूमि की संयुक्त टीम ने नुक्कड नाटक के माध्यम से भीमताल शहर के स्थानीय लोगों को जागरुक किया गया।
नशे के विरुद्ध (नशीले पदार्थो के सेवन) से होने वाले दुष्प्रभावो को नुकक्ड नाटक के माध्यम से दर्शाया गया।
इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा थीम पर आधारित नुक्कड़ नाटक में चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बैल्ट व दोपहिया वाहन ड्राइव करते समय हेलमेट का प्रयोग, शराब पीकर वाहन ना चलाने, तेज रफ्तार में ना चलाने के लिये प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सुश्री हर्षवर्द्धनी सुमन व थानाध्यक्ष भीमातल रमेश बोहरा ने कहा कि हम एकजुट होकर नशे को समाप्त करने एवम भीमताल शहर में सुगम यातायात संचालन के लिये नो पार्किग क्षेत्र में पार्किग ना करने के लिये सहयोग मागा गया व मुख्य मार्ग के किनारे अतिक्रमण ना करने के निर्देश दिये गये।
मौके पर मौजूद व्यक्तियो द्वारा नुक्कड नाटक के माध्यम से नशे के विरुद्ध एंव यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में जागरुकता कार्यक्रम चलाये जाने की सराहना की गयी।
कार्यक्रम में मौजूद व्यक्तियो द्वारा अन्य क्षेत्रो मे भी इस प्रकार के जागरुकता कार्यक्रम चलाकर लोगों को जागरुक करने हेतु अनुरोध किया गया जिसको निकट भविष्य मे थाने के विभिन्न क्षेत्रो में भी किया जायेगा ।
पुलिस टीम का विवरण
– प्रशिक्षणाधीन क्षेत्राधिकारी सुश्री हर्षवर्द्धनी सुमन- थानाध्यक्ष भीमताल रमेश बोहरा
-म0उ0नि0 नीतू सिंह
-कानि0 शंकर लाल
-कानि0 भगवती भट्ट
*नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम में राईडर्स ऑफ देवभूमि टीम के
-शिखर दत्त -आशीष जोशी प्रवल खत्री -हिमांशु किरौला
-देवव्रत -अभिषेक चौधरी
प्रवर रावत द्वारा प्रतिभाग किया गया।





