ब्रेकिंग हल्द्वानी: किसानों के साथ अन्याय नहीं होगा बर्दाश्त: बल्यूटिया प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस

खबर शेयर करें -


हल्द्वानी4- अक्टूबर विशेष संवाददाता कांग्रेस स प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा कि यूपी के लखीमपुर खीरी में रविवार को हुए किसानों के नरसंहार से भाजपा का राक्षस रूपी चेहरा बेनकाब हो गया है। जो लोग जनता को आपस में बांटकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकते आए हैं, उनका राक्षस राज आज लखीमपुर खीरी में नरसंहार के रूप में बेनकाब हुआ है। देश के किसान और आम जनता भाजपा को अब किसी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे।
बल्यूटिया ने कहा कि केंद्र सरकार के तीन काले कानूनों के खिलाफ देशभर के किसान पिछले एक साल से शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे हैं। भाजपा की सरकार किसानों की आवाज को कुचलने का काम कर रही है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पुत्र ने जिस प्रकार सत्ता के नशे में चूर होकर अपनी गाड़ी से किसानों को कुचलने का काम किया, इस घटना की जितनी निंदा की जाए उतना कम है। इसीलिए आज देश का किसान सड़क पर आने को मजबूर है। जो अन्नदाता किसान देश के सवा सौ करोड़ से अधिक लोगों का पेट भरते हैं, उनके साथ भाजपा सरकार के राज में इस तरह बर्बरता हो रही है। देश की जनता और किसान भाजपा शासन काल में हुए इस दर्दनाक वारदात को किसी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी।
बल्यूटिया ने कहा कि लखीमपुर खीरी में हुई इस घटना के विरोध में आज कांग्रेस प्रदेश प्रभारी श्री देवेंद्र यादव जी और प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी के निर्देश में प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन किए गए तथा विरोध में काले फ़ीते बांध कर गिरफ्तारियां दी गई। इसी क्रम में सोमवार को महानगर और जिला कांग्रेस के नेत्रत्व पर तिकोनिया में भाजपा सरकार का पुतला जलाया गया। उसके बाद तिकोनिया से कोतवाली तक मौन जुलूस निकाला गया। कोतवाली में धरना देकर गिरफ्तारियां दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad