रुद्रपुर: भाजपा एक डूबता जहाज है; 5 महीने बाद राज्य से इसका पतन निश्चित है: श्रीमती मीना शर्मा

खबर शेयर करें -

दर्पण स्टाफ रिपोर्टर उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा ने कहा है कि भाजपा एक डूबता जहाज है और 5 महीने के बाद राज्य से इसका पतन निश्चित है श्रीमती शर्मा ने कहा कि बार-बार मुख्यमंत्री बदलने से भाजपा की नैया पार लगने वाली नहीं है अब 2022 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा करारी हार के साथ सत्ता से बेदखल होगी श्रीमती शर्मा आनंद खेड़ा और सुंदरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठकों को संबोधित कर रही थी इससे पूर्व यहां पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा श्रीमती शर्मा का स्वागत किया गया बाद में श्रीमती शर्मा स्वर्गीय सुनील हालदार के आवास पर भी पहुंची जहां उन्होंने शोक संतप्त परिवार श्रीमती शांति हालदार सुजीत हालदार और सुदान हालदार से मुलाकात की इसके बाद श्रीमती शर्मा सुंदरपुर में अमर विश्वास के आवास पर भी पहुंची जहां उन्होंने ब्रह्मभोज में प्रतिभाग किया इस अवसर पर श्रीमती शर्मा के साथ ग्राम प्रधान चौधरी इंद्रपाल सिंह ग्राम प्रधान और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजीत विश्वास बीडीसी मेंबर जितेंद्र नाथ राय महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष मोनिका ढाली कांग्रेस नेता अनिल शर्मा यूथ कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष विकास गोलदार केशव सीमा हालदार गीता मंडल मंजू चक्रवर्ती रंजीता हालदार सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थेl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad