बिग ब्रेकिंग: कांग्रेसी विधायक फिर दिल्ली बुलाए गए! एक-दो दिन में मामला सुलझने के आसार !

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली कांग्रेस हाईकमान से बड़ी खबर आ रही है उत्तराखंड के सभी 10 विधायकों को पुनः दिल्ली तलब कर लिया है उम्मीद है कि इस हफ्ते प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बेसब्र इंतजारी को विराम लग जाएगा। गौरतलब है कि नेता प्रतिपक्ष और अध्यक्ष को लेकर लम्बित मसले में जल्द फैसला होने वाला है। एक दो दिन में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के मामले में कांग्रेस हाईकमान अपना निर्णय घोषित ले लेगा ध्यान देने की बात यह है कि बीते सोमवार को कांग्रेस के विधायकों को दिल्ली बुला लिया है राज्य में बदली परिस्थितियों में कांग्रेस दिल्ली में बैठकर चुनाव चिंतन भी करने जा रही है।वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सदन में नेता प्रतिपक्ष रही डॉक्टर इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद कांग्रेस पार्टी के भीतर नेता प्रतिपक्ष के चयन का मामला दिल्ली हाई कमान के पाले में है और प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष बनाने के विधायकों के एक लाइन के प्रस्ताव और हरीश रावत द्वारा गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के सुझाव पर हाईकमान ने निर्णय सुरक्षित रखा है विधायकों की एक राय ना होने के कारण मामला इतना लंबा खींच रहा है हरीश रावत नेता प्रतिपक्ष करण मेहरा ना बनाने पर अड़े हुए हैं हाई कमान पंजाब और छत्तीसगढ़ में पार्टी के मसलों में व्यस्त होने से इस ओर ध्यान नहीं दे पा रहा था। कई दिनों तक दिल्ली में डेरा डालने के पंचायत उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता और विधायक गण भी हाईकमान के फैसले के इंतजार में दिल्ली लेकिन हाई कमान के उत्तराखंड के मसले पर फिलहाल ठंडा रूख दिखाने के कारण उत्तराखंड लौटकर राजनैतिक कार्यक्रम निपटाने में जुट गए। अचानक सोमवार प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने विधायकों को दिल्ली बुला लिया है। बदली परिस्थितियों में कांग्रेस अब राज्य को लेकर अधिक चिंतित लगती है।एक ओर आम आदमी पार्टी के संरक्षक अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड में अपने पहले ही दौरे से धमक दिखा गए हैं कि लोक लुभावन वादों से ‘आप’की सत्ता आए या न आए लेकिन कांग्रेस बीजेपी का चुनावी हाजमा वह जरूर बिगाड़ देंगे,उधर बीजेपी कुमाऊं को साधने में लगी है हमारे सर्वे में भी बीजेपी पुनः सत्ता मैं आएगी कांग्रेस का बडा़ चेहरा कुमाऊं की 29सीटों में अधिकांश में अगर पंजा छाप झंडा लहरा गया तो हरीश रावत का सी एम बनना एक तरह से तय हो जाएगा।यहीं कारण है कि पिथौरागढ़ से तराई तक की सीटों को साधने के लिए क्षत्रिय पुष्कर सिंह धामी को सी एम और ब्राह्मण अजय भट्ट को केंद्र में राज्य मंत्री बनाया गया है। दूसरा हाईकमान की लेटलतीफी से यह भी संदेश जा रहा है कि कांग्रेस में नेतृत्व का अभाव है।केजरीवाल भी उत्तराखंड आकर ऐसा बोल चुके है। ऐसे मे कांग्रेस आजकल में दिल्ली में चुनावी रणनीति पर जोर देगी हो सकता है हरीश रावत और प्रीतम सिंह गुट को चुनाव के मद्देनजर पदों को नाक कासवाल न बनाने के लिए मना लिया जाए। सूत्रों का कहना है कि प्रीतम सिंह को नेताप्रतिपक्ष बनाया जाना पहले से तय हो चुका है लेकिन उन्होंने इसे शर्त के साथ लेना मंजूर किया कि प्रदेश अध्यक्ष भी उनके करीबी को बनाया जाए,इधर हरीश रावत ने ब्राह्मण अध्यक्ष का तीर छोड़ दिया और गणेश गोदियाल का नाम आगे कर दिया ,ऐसे में सूत्र बताते हैं कि प्रीतम गुट ने भुवन कापडी़ का नाम अध्यक्ष के लिए आगे रख दिया। राजनीतिक पंडित मानते हैं यदि भोम सिंह का बड़ी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया संगठन मजबूत हो सकता है यदि अन्य किसी को बनाया गया तो कांग्रेस की सत्ता की वापसी के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा जो दूर दूर तक दिखाई नहीं दे रहा हैl आपस नेताओं की खींचा तान के चलते हाई कमांड था चिंतित है इसके चलते आप पार्टी तथा बीजेपी को बैठे-बिठाए मुद्दा मिल गया है अब देखना यह होगा हाई कमांड क्या निर्णय लेता हैl

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad