रानीखेत : सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में आयोजित दो दिनी महिला रामलीला प्रतियोगिता के दूसरे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि एस एस बी के सेवानिवृत्त सहायक सेना नायक दीप पांडेय ने किया! संदीप पाठक की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

रानीखेत -सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में आयोजित दो दिनी महिला रामलीला प्रतियोगिता के दूसरे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि एस एस बी के सेवानिवृत्त सहायक सेना नायक दीप पांडेय ने किया। प्रतियोगिता में श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब अल्मोड़ा प्रथम, मातृ शक्ति समूह रानीखेत द्वितीय और गौरा स्वयं सहायता समूह चिलियानौला तृतीय स्थान पर रही।

सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित दो दिनी महिला रामलीला प्रतियोगिता के दूसरे दिन एस एस बी के पूर्व सहायक सेना नायक एवं बीजेपी के‌ वरिष्ठ नेता दीप पांडे, विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख रचना रावत सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष विमल सती और मिशन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हेमंत अग्रवाल ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। दूसरे दिन उन्नति महिला समूह सौनी ने अशोक वाटिका में रावण -सीता संवाद, श्री राम सांस्कृतिक सामाजिक सेवा समिति अल्मोड़ा ने श्रवण भक्ति प्रसंग, चौरा विश्वनाथ रामलीला समिति अल्मोड़ा ने हनुमान -मकरध्वज संवाद और श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब ने लक्ष्मण -मेघनाथ संवाद की मनमोहक एवं भावपूर्ण प्रस्तुति दी। इससे पूर्व सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष विमल सती ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि का शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि दीप पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि श्री राम ने हर परिस्थिति में मानवीय मूल्यों , धर्म और कर्तव्य का सर्वोच्च आदर्श प्रस्तुत किया जिसमें प्रेरणा लेना आवश्यक है ।उनका जीवन हमें सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों, सदाचार और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करना चाहिए। उन्होंने श्रवण कुमार सी मातृ-पितृ भक्ति से भी बच्चों से प्रेरणा लेने को कहा। उन्होंने कहा कि सन् 1860से शुरू कुमाऊनी रामलीला हमारी सांस्कृतिक विरासत है जिसे संजोकर रखना जरूरी है। विशिष्ट अतिथि रचना रावत ने महिला रामलीला के माध्यम से महिलाओं को‌ मंच‌ देने के लिए समिति का आभार जताया वहीं अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य हेमंत अग्रवाल ने भविष्य में भी रचनात्मक कार्यों में भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया। सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष विमल सती ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को अत्यंत सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा सांस्कृतिक समिति संस्कृति संवर्धन के लिए लगातार प्रयास रत है भविष्य में भी अनेक आयोजन समिति की योजना में हैं।
प्रतियोगिता में श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब अल्मोड़ा ने प्रथम ,मातृ शक्ति समूह रानीखेत ने द्वितीय और गौरा स्वयं सहायता समूह ने तृतीय स्थान हासिल किया। सर्वश्रेष्ठ अभिनय निर्देशन व वेशभूषा का पुरस्कार भी हुक्का क्लब की झोली में गया । विजेताओं को मुख्य अतिथि ने ट्राफियां और दीप्ति जोशी गुप्ता की ओर से उनके भाई मयंक जोशी ने स्वर्गीय पिता गोविंद बल्लभ जोशी की स्मृति में क्रमशः ग्यारह,सात व चार हजार रुपए की धनराशि प्रदान की । सर्वश्रेष्ठ तीन को ग्यारह-ग्यारह सौ की राशि कैलाश चंद्र सती द्वारा दी गई। अन्य टीमों को विशेष पुरस्कार रचना रावत, रमा माहरा ने प्रदान किए। प्रतियोगिता के निर्णायक रंगकर्मी संदीप गोरखा, रियूनी मजखाली रामलीला निर्देशक बलवंत सिंह अधिकारी, जैनोली रामलीला निर्देशक सुरेश फर्त्याल थे जिन्हें समिति के हरीश लाल साह ने स्मृति चिह्न भेंट किए। संचालन दीपक पंत व संजय पंत ने किया।
इस अवसर पर समिति के राजेंद्र पंत, गीता जोशी, विनीता खाती,ज्योति साह, रीना वर्मा, गौरव भट्ट,गीता पवार, गौरव तिवारी ,अशोक पंत ,अभिषेक कांडपाल ,पंकज साह, शुभम अग्रवाल
आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad