रानीखेत+आगामी 4 जून को नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राहुल गांधी के अल्मोड़ा दौरे को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई! संदीप पाठक की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

रानीखेत :आज कांग्रेस कार्यालय, में आगामी 4 जून को नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राहुल गांधी के अल्मोड़ा दौरे को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक का नेतृत्व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं CWC मेंबर करन माहरा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने की।

बैठक में अल्मोड़ा दौरे की तैयारियों, संगठनात्मक रणनीति तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा प्रदेश की जनता की आवाज़ को मजबूती देने वाला साबित होगा। उन्होंने महिला अपराध, बेरोजगारी, महंगाई, अग्निवीर योजना, भर्ती घोटालों और बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था जैसे जनसरोकारों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात कही।

कार्यक्रम रानीखेत कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

बैठक में पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, अगस्त लाल साह, महिला ज़िला अध्यक्ष गीता पवार, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप उपाध्याय एवं विजय तिवारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दीपक पंत, यूथ ज़िला महासचिव अरसालन शेख़, सभासद नगरपालिका पार्षद सुरेन्द्र सिंह कुवार्बी, सतीश नेगी, हेमंत बिष्ट, सुनील कुमार, पान सिंह मेहरा, रुद्र माहरा, मनोज कोरंगा, कुबेर मेहरा, संदीप बंसल, भूपेंद्र आर्या सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad