रानीखेत: स्व० पूरन माहरा (पूर्व विधायक एवं नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष) की पुण्यतिथि पर नागरिक चिकित्सालय, में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया! संदीप पाठक की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

रानीखेत। स्व० पूरन माहरा (पूर्व विधायक एवं नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष) की पुण्यतिथि पर रविवार को गोविंद सिंह माहरा नागरिक चिकित्सालय, रानीखेत में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं CWC सदस्य करन माहरा सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरित कर स्व० पूरन माहरा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर करन माहरा ने स्व० पूरन माहरा जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि वे केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि जनमानस के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाजसेवा, जनकल्याण और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित किया। करन माहरा ने कहा कि स्व० पूरन माहरा दूरदर्शी सोच रखने वाले ऐसे नेता थे, जो हर वर्ग के लोगों के सुख-दुःख में सदैव साथ खड़े रहते थे। उनका सरल स्वभाव, विनम्र व्यवहार और गरीबों के प्रति संवेदनशीलता उन्हें आमजन के बीच बेहद प्रिय बनाती थी।

उन्होंने कहा कि स्व० पूरन माहरा ने राजनीति को सेवा का माध्यम माना और अपने कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता दी। आज भी उनके आदर्श और विचार नई पीढ़ी को समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, अगस्त लाल साह, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम अधिकारी, महिला ज़िला अध्यक्ष गीता पवार, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप उपाध्याय एवं विजय तिवारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दीपक पंत, विनीत चौरसिया, ज़िया खान, वसीम कुरेशी, पंकज गुरुरानी, संदीप बंसल, भूपेंद्र आर्या, चंद्र प्रकाश सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad