लाल कुआं पुलिस को बड़ी सफलता 18 पेटी शराब तस्कर के घर से बरामद हुई; माफियाओं में हड़कंप मचा

खबर शेयर करें -

लाल कुआं (नैनीताल) ( विशेष संवाददाता) करो ना काल में जहां लोग बेमौत मर रहे हैं वही लोग शराब के तस्कर विभिन्न तरह के हथकंडे अपना रहे हैं घर में लॉकडाउन के बावजूद भी तस्करी में लिप्त है पुलिस को बहुत बड़ी सफलता प्राप्त हुई है और 18 पेटी शराब घर से बरामद हुई है कोतवाली लालकुआं पुलिस ने 18 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार लॉकडाउन में घर से ही शराब बेचने धंधा कर रहा था विवरण के मुताबिक
श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा शराब की अवैध तस्करी/क्रय-विक्रय के lविरुद्ध अभियान प्रचलित है। विगत दिनों लॉकडाउन के दौरान कोतवाली लालकुआं के चौकी बिंदुखत्ता क्षेत्र अंतर्गत शराब के अवैध क्रय-विक्रय के संबंध में शिकायत प्राप्त हो रही थी जिसके दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी लालकुआं द्वारा अधीनस्थ पुलिस बल को ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।
इसी क्रम में आज एस.ओ.जी. हल्द्वानी की गोपनीय सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक लालकुआं श्री संजय कुमार के दिशा-निर्देशन एवं उप निरीक्षक संजय बृजवाल प्रभारी चौकी बिन्दुखत्ता लालकुआँ द्वारा बिन्दुखत्ता घोड़ानाला क्षेत्र से एक व्यक्ति को अपने घर से शराब के अवैध क्रय-विक्रय करते हुए पकड़ा गया। तथा घर की गहन तलाशी के दौरान घर में बनाए गए एक स्टोर रूम से अंग्रेजी शराब की अलग-अलग ब्रांड (मैकडॉवेल, 8pm, बैगपाइपर, ऑफिसर चॉइस के 12 बोतल ,120 अद्धे, 576 पव्वे) कुल 18 पेटी लगभग डेढ़ लाख रुपए कीमत की अंग्रेजी शराब बरामद की गई। अभियुक्त को उसके जुर्म धारा से अवगत कराते हुए कोतवाली लालकुआं में अभियुक्त के विरुद्ध धारा.- 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।

पुलिस टीम मेंउ0नि0 संजय बृजवाल प्रभारी चौकी बिन्दुखत्ता- आरक्षी दयाल नाथ
हे0 कानि दीपक अरोडा sog
कानि वीरेंद्र चौहान sog
– कानि त्रिलोक सिंह- कानि भानुप्रताप ओली sog
सम्मिलित रहे।

          
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad