हल्द्वानी; विवेकानंद हॉस्पिटल में छापा अनियमितता पकड़ी गई; हड़कंप मचा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी वर्तमान में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रोकथाम एवं बचाव के दृष्टिगत मरीजो एवं परिजनों द्वारा अस्पतालों में हो रही अनियमितताओं के संबंध में की जा रही शिकायतों के संबंध में श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदया के आदेशानुसार एवं डॉ0 श्री जगदीश चंद्र अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, श्री शान्तनु पाराशर क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन मे दिनांक 10-05-21 को थाना पुलिस, ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम द्वारा थाना मुखानी क्षेत्र अंतर्गत के विवेकानन्द अस्पताल में चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान उपरोक्त संयुक्त टीम द्वारा शिकायत पर सौर-वैली मेडिकल में रेमडिसिवर इंजेक्शन के कालाबाजारी के संबंध में जांच की गई जांच से ज्ञात हुआ कि मेडिकल स्टोर ने जिसको रेमडिसिवर इंजेक्शन बेचा है उसका आधार कार्ड और डाक्टर की प्रिस्क्रिप्शन पर्ची नहीं ली तथा बेचने की कितनी किमत ली उसका भी रिकार्ड नहीं लिया साथ ही मेडिकल स्टोर/लाइसेंस होल्डर उपस्थित नहीं जबकि अन्य व्यक्ति मौजूद मिले। मौजूद व्यक्ति अभिलेख भी प्रस्तुत नहीं कर सका . जिस कारण मेडिकल स्टोर के संबंधित अभिलेख सीज किए गए तथा लाइसेंस कैंसिलेशन की रिपोर्ट प्रेषित की गई . इसके अतिरिक्त संयुक्त टीम द्वारा अस्पताल प्रबंधन से वार्ता कर हिदायत दी गई की वे अस्पताल में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन बैड, व रेडमिसिविर इंजेक्शन आदि की उपलब्धता/आवंटन के संबंध में सुगम एवम् पारदर्शी व्यवस्था बनाएं तथा अस्पताल परिसर में उच्चकोटी की सफाई व्यवस्था रखते हुए ,मेडिकल वेस्ट को सुरक्षित व नियमानुसार निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया व अस्पताल में मौजूद तीमारदारों व कोविड वार्ड में नियुक्त स्टाफ की सुरक्षा का भी ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया।श्रीमती मीनाक्षी बिष्ट Drug inspector
श्री सुशील कुमार so मुखानीश्री धरम सिंह थाना मुखानी सहित अन्य लोग थे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad