हल्द्वानी पुलिस ने दर्जनों शराब के पव्वे सहित एक तस्कर को दबोचा है

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी मै हल्द्वानी Police में एक शराब तस्कर से दर्जनों शराब के पव्वे बरामद की है मजे की बात यह थी कि एक हार्डवेयर की दुकान के बाहर तस्कर शराब बेच रहा था पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर छापा मारकर शराब सहित तस्कर को गिरफ्तार किया है बरामद किए हैं गौरतलब है कि कोरोना कहर के चलते नैनीताल जिले में तीन मई तक कोरोना कर्फ्यू लगा है ऐसे में आवश्यक सामग्री को छोडक़र शराब सहित अन्य दुकानें बंद हैं, लोग अवैध रूप से शराब का धंधा करने में लगे है। कई जगह शराब बेचने के मामले सामने आ ये है। अब पुलिस ने हार्डवेयर दुकान के आगे अंग्रेजी शराब बेचने के मामले का भंडाफोड़ किया है।जानकारी के अनुसार रामपुर रोड स्थित हार्डवेयर की दुकान के पास अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब बेचने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। पुलिस ने सूचना के आधार पर मौके पर जाकर निरीक्षण किया।

मानपुर पूर्व निवासी प्रताप सिंह बोरा मौके पर अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब बेच रहा था। गन्ना सेंटर पुलिस चौकी प्रभारी संजीत राठौर ने आरोपित के कब्जे से अंग्रेजी शराब के 98 पव्वे बरामद किए। युवक को गिरफ्तार करने के बाद आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है। उप निरीक्षक संजीत राठौर ने बताया कि इस मामले में धनपुरी निवासी राजू आर्य वांछित चल रहा है जिस परिसर में यह शराब बेची जा रही थीए इस मामले में भवन स्वामी दलविंदर सिंह की भूमिका की भी जांच की जा रही है।पुलिस ने बताया कि प्रताप सिंह बोरा पहले भी अवैध तरीके से शराब बेचने के मामले में कई बार पकड़ा जा चुका है। Police कारवाही कर रही है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad