पेयजल की नागरिकों को किसी भी कीमत पर कठिनाई ना हो; दुर्गम इलाकों में टैंकरों व खच्चर ओं से आपूर्ति की जाए: पेयजल मंत्री

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी 19 अप्रैल हल्द्वानी कार्यालय बीते रविवार को पेयजल मंत्री श्री बिशन सिंह चुफाल ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। उन्होने अधिकारियों से कहा कि वर्षा जल संग्रहण की योजना बनाये तथा ग्रीष्मकाल के दौरान लोगो को पेयजल की किसी भी प्रकार की कठिनाई नही होनी चाहिए। संवेदनशील ताथ पर्वतीय क्षेत्रों के दुर्गम इलाकों में पेयजल की आपूर्ति टैकरों एंव खच्चरों के माध्यम से किया जाये तथा नलकूप खराब होने पर युद्ध स्तर पर ठीक कर पेयजल आपूर्ति दुरस्त की जाये।
श्री चुफाल ने कहा कि गिरते भूजल स्तर और पेयजल स्रोतो में आई कमी को देखते हुए वर्षा जल संग्रहण को अनिवार्य करते हुए इससे सम्बन्धित योजनाएं बनाने पर जोर दिया है। उन्होने वर्षा जल संग्रहण के लिए चाल,खाल, पोखर, तालाबों का अधिक से अधिक निर्माण करने को कहा है उन्होने अधिकारियों से कहा दो महीने के भीतर वर्षा जल संग्रहण से सम्बन्धित डीपीआर बना कर शासन को भेजने के निर्देश दिए है। सर्किट हाउस में पेयजल महकमे के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में पेयजल मंत्री ने कहा कि भविष्य मे पेयजल संकट को देखते हुए अभी से वर्षा जल संग्रहण पर जोर दिए जाने की जरूरत है।बैठक में जलनिगम के मुख्य अभियंता वीके पंत, अधीक्षण अभियंता ओपी सिंह, जल संस्थान एसई विशाल कुमार सक्सेना, जल निगम ईई एके कटारिया, हिमांशु वर्मा, जीएस तोमर, जल संस्थान ईई संतोष कुमार उपाध्याय, संजय कुमार श्रीवास्तव, नन्द किशोर आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad