





पंतनगर,17 नवंबर, |
राज्यपाल डॉ.ढाल सिंह बिसेन ने मंगलवार को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर के 67वें विश्वविद्यालय स्थापना दिवस के अवसर पर पंतनगर संग्रहालय का अवलोकन किया। उसके उपरांत राज्यपाल ने सरस्वती भवन,सुभाष भवन,गांधी भवन,अंबेडकर भवन,मंदाकिनी भवन परिसर के बीच में विधिवत द वाइब स्ट्रीट एवं पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय परीक्षा हाल का शिलान्यास किया। राज्यपाल ने हिमालय कृषक उत्पादक संगठन कृषि विज्ञान केंद्र ज्योलीकोट,गैना-एंचौली आदि महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित उत्पादों से संबंधित स्टॉलों का भी निरीक्षण किया तथा उत्पादों की जानकारी प्राप्त की।..

उसके उपरांत राज्यपाल ने कृषक संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए विभिन्न जिलों से आए प्रगतिशील किसानों से सीधा संवाद किया और युवाओं को कृषि एवं बागवानी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया और किसानों को आधुनिक तकनीकों और नवाचारों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।किसानों द्वारा मधुमक्खी पालन, सिप पालन,मत्स्य पालन,मक्का,दलहन खेती सहित इंटीग्रेटेड खेती को लेकर अपने अनुभव साझा किए।
इस अवसर पर कुलपति डॉ.एस.के.कश्यप,डैम बी.एस.चलाल सहित प्रगतिशील किसान एवं कृषक वैज्ञानिक व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

