चंपावत:मतदाता सूची की शुद्धता के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय की त्वरित पहल, चम्पावत और लोहाघाट में तीनों प्रविष्टियां सुधारी गईं,शुद्ध मतदाता सूची , सशक्त लोकतंत्र – त्वरित सुधार एवं प्रभावी समाधान हमारी प्राथमिकता,मतदाताओं से अपील, प्रारूप मतदाता सूची में अपना विवरण जांचें और त्रुटि मिलने पर बीएलओ से संपर्क करें! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, देहरादून के दिशा-निर्देशों और जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सामने आई मतदाता सूची से जुड़ी शिकायतों का त्वरित संज्ञान लिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ में प्रकाशित 54-लोहाघाट और 55-चम्पावत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूचियों में संबंधित प्रविष्टियों का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के बाद तीनों मामलों में संशोधन कर लिया गया है।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेन्द्र सिंह अधिकारी ने कार्रवाई की आख्या प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में दो मतदाताओं के पिता के नाम और लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में एक मतदाता की जन्मतिथि दर्ज करने में त्रुटि हुई थी। संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने सही विवरण की पुष्टि कर प्रारूप-8 के माध्यम से तीनों प्रविष्टियों में सुधार कराया।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अपील की है कि वे प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम, जन्मतिथि और अन्य विवरण ध्यान से जांच लें। किसी भी प्रविष्टि में त्रुटि मिलने पर संबंधित बीएलओ से संपर्क कर प्रारूप-8 के माध्यम से सुधार के लिए आवेदन करें। मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी से त्रुटियों की समय पर पहचान और सुधार में मदद मिलती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad