लाल कुआं:विधायक हरीश धामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर कांग्रेसियों में जबरदस्तआक्रोश, सीएम का पुतला फूंका! ashok gulati एडिटर इन चीफ/जफर अंसारी

खबर शेयर करें -

लाल कआं: बीते दिनों जौलजीबी मेले में हुई घटना के बाद धारचूला विधायक हरीश धामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसी क्रम में बिन्दुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार रोड तिराहे पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने विधायक हरीश धामी के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर अपना विरोध जताया और सरकार की कार्रवाई पर नाराजगी व्यक्त कर मुक़दमा वापस लिये जाने की माँग की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad