


टनकपुर : माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशानुसार एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत श्री भवदीप रावते की अध्यक्षता में विज़न पब्लिक स्कूल, टनकपुर में “बाल दिवस” के उपलक्ष्य में पखवाडा विशेष विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर तथा नशा मुक्ति अभियान का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नवल किशोर तिवारी द्वारा की गई।
कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत के सचिव द्वारा छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार, 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा के मौलिक अधिकार, बाल सुरक्षा तथा सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति विस्तारपूर्वक जागरूक किया गया। इसके साथ ही, विशिष्ट अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री काजल रानी ने बच्चों को लैंसिग अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, पोक्सो एक्ट, 2012 के कानूनी प्रावधानों की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
इसके अतिरिक्त, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत में कार्यरत समस्त पी०एल०वी०गण द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में भी बाल दिवस के अवसर पर विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर आम जनमानस को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत श्री भवदीप रावते तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री काजल रानी एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री मनोज बगोरिया उपस्थित रहे।

