




हल्द्वानी: डीके स्पोर्ट्स अकैडमी पीली कोठी हल्द्वानी के तत्वावधान में आयोजित 40 ओवर के मैच में डीके रेड टीम ने डी के ब्लू टीम को 6 विकेट से हरा दिया.पहले खेलते हुए डी के ब्लू इलेवन की टीम 40 ओवरों के मैच में मात्र 27 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन बनाकर ऑल आउट हो गई .डीके ब्लू की टीम की ओर से अंश जोशी एवं अक्षत अग्रवाल ने एक-एक विकेट लिया, वही डी के रेड 11 टीम ने 28 ओवर में 170 रन, चार विकेट पर बनाकर मैच जीत लिया. मैच प्रारंभ होने से पूर्व दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मुख्य अतिथि वरिष्ठ व्यापारी नेता डॉक्टर प्रमोद अग्रवाल गोल्डी ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया .डी के रेड 11 की ओर से करण नागपाल ने पांच विकेट एवं नैतिक धामी ने दो विकेट लिए
डी के ब्लू इलेवन की ओर से कल्पेश पंत ने 36 एवं विवंश शर्मा ने 26 रन बनाए जबकि जी के रेड 11 की ओर से रोनिक राय ने 40 और पार्थ जोशी ने नॉट आउट 36 रन बनाए. हल्द्वानी क्रिकेटर्स एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष एवं लायंस क्लब हल्द्वानी ग्रीन सिटी के अध्यक्ष डॉ प्रमोद अग्रवाल गोल्डी ने मुख्य अतिथि के रूप में पुरस्कार बांटे. सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का अवार्ड रौनक राय और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का अवार्ड करण नागपाल को ट्रॉफी के साथ प्रदान किया गया जबकि डॉक्टर प्रमोद अग्रवाल गोल्डी ने बेस्ट फील्डर का अवार्ड कल्पेश पंत एवं मैन ऑफ द मैच का अवार्ड नैतिक धामी को प्रदान किया. मैच को सफल बनाने में विशाल पहाड़ी एवं गणेश दत्त जोशी का विशेष सहयोग रहा .मैच की समापन पर व्यापारी नेता डॉक्टर प्रमोद अग्रवाल गोल्डी की ओर से दोनों टीमों के खिलाड़ियों को स्वल्पाहार भी वितरित किए गए. कार्यक्रम के अंत में विशाल पहाड़ी द्वारा डॉक्टर प्रमोद अग्रवाल गोल्डी का सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया और दोनों टीमों द्वारा जोरदार तालियां बजाकर स्वागत किया गया इस अवसर पर पंकज अग्रवाल ,स्नेहा, संlविका, अनीता सहित तमाम खेल प्रेमी ,व्यापार मंडल के पदाधिकारी लायंस क्लब के पदाधिकारी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए मौजूद रहे.|

