रानीखेत: कांग्रेस का हल्ला बोल: महिला अपराध, भ्रष्टाचार और जनहित के मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा, पूछा- अब तक क्यों सोई है सरकार? संदीप पाठक की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

रानीखेत। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर चल रहे राज्यव्यापी जनजागरण अभियान के तहत शनिवार को रानीखेत के गांधी पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार मोर्चा खोला। 10 से 30 नवंबर 2026 तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत आयोजित हस्ताक्षर कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर तीखे प्रहार किए।

महिला अपराध और जनता के उत्पीड़न पर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर चौतरफा हमला बोला। नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध और बलात्कार जैसी जघन्य घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश में आम जनता को हर स्तर पर परेशान किया जा रहा है और सत्ता के नशे में चूर सरकार आम जन की आवाज को पूरी तरह अनसुना कर रही है। वक्ताओं ने तीखा सवाल दागते हुए कहा कि जनता की पीड़ा और प्रदेश में व्याप्त अराजकता के बावजूद सरकार अब तक गहरी नींद में क्यों सोई हुई है।

मुख्यमंत्री समेत चार मंत्रियों के खिलाफ दर्ज कराया विरोध

कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित इस हस्ताक्षर अभियान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कृषि मंत्री गणेश जोशी, महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्या और सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के विरुद्ध हस्ताक्षर कर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम जनता से सीधा संवाद कर उन्हें सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराया और इस मुहिम से जोड़ा।

लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा जनहित का संघर्ष

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपक किरौला ने की, जबकि नेतृत्व रानीखेत विधानसभा प्रभारी दीप सिंह डांगी और संचालन गोपाल सिंह देव ने किया। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार अपनी जवाबदेही तय नहीं करती और जनता को न्याय नहीं मिलता, तब तक पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से सड़क से सदन तक अपना विरोध जारी रखेगी। उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।

अभियान में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, एससी विभाग जिलाध्यक्ष गुसाईं राम, जिला प्रवक्ता दीपक पंत, चिलियानौला नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, यूथ विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पंत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप उपाध्याय, विश्व विजय माहरा, ग्राम प्रधान जैनोली नवीन प्रकाश, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दकी, चंद्र किरण सिंह, मोहन सिंह बिष्ट, जयंत रौतेला, वीरेंद्र कुमार, रुद्र माहरा, हेमंत बिष्ट, प्रमोद पाल, राजेन्द्र कुमार, ज्योति, मुन्नी देवी, ममता देवी, बसंती देवी, बीरबल बिष्ट, कमला देवी, मनोजन कोरंगा, वीरेंद्र बिष्ट, करन नेगी, बीरबल सिंह, यूथ जिला महासचिव नितिन प्रकाश, अभिनव मेहरा, हर्षित मेहरा, यूथ जिला उपाध्यक्ष संजय बिष्ट, दीपक बिष्ट, गिरीश चंद्र सिंह, दलीप सिंह, अखिलेश सती, जगत सिंह और लक्ष्मी नारायण सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad