हल्द्वानी:सेवा और अपनत्व के साथ मनाया जन्मदिन, ‘सेवालय संस्था’ के बच्चों संग भोजन कर साझा की खुशियां..! Ashok gulati एडिटर इन चीफ/जफर अंसारी

खबर शेयर करें -

​हल्द्वानी। कालाढूंगी विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मनोज पाठक ने अपनी टीम के सदस्य अंकुर पंत के जन्मदिवस से एक दिन पूर्व लामाचौड़ मंडल के नंदपुर गांव स्थित ‘सेवालय संस्था’ पहुंचकर बच्चों के साथ भोजन किया और खुशियां साझा कीं।
​इस मौके पर मनोज पाठक ने कहा कि विशेष अवसरों को समाज के वंचित वर्ग के साथ साझा करना अधिक सार्थक होता है। उन्होंने बेसहारा व दिव्यांग बच्चों को शिक्षा और कौशल विकास के जरिए आत्मनिर्भर बनाने के लिए संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए लोगों से सेवा कार्यों में आगे आने की अपील की। संस्था के प्रबंधक रोहित जोशी ने मनोज पाठक के जनसेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए बच्चों की ओर से उनका आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad