धीरज बिष्ट एवं उनके साथियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग उठाई गई,✅बिटिया को न्याय दो, दोषियों को कठोर सजा दो,✅✅हम अपनी प्यारी बिटिया और उसके पूरे परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं!…








रानीखेत:आज के गांधी चौक पर हल्द्वानी में एक नाबालिग बिटिया के साथ हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में पुतला दहन किया गया। धीरज बिष्ट एवं उनके साथियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग उठाई गई।
प्रदर्शन कार्यो ने पीड़ित बिटिया और उसके परिवार के प्रति अपनी एकजुटता और संवेदनाएं व्यक्त कीं। ऐसी घटनाएं समाज को झकझोर कर रख देती हैं। वक्ताओं ने कहा इस मामले में निष्पक्ष जांच कर सभी दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।

वक्ताओं ने राज्य सरकार से यह भी मांग करते हैं कि पीड़िता के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए उसे सरकारी नौकरी प्रदान की जाए तथा उसके परिवार को उचित आर्थिक सहायता, सुरक्षा और हर संभव सहयोग दिया जाए।
सभा में वक्ताओं ने कहा किसी भी आर्थिक सहायता या सरकारी नौकरी से उस मासूम बिटिया के साथ हुए दर्द की भरपाई नहीं की जा सकती, लेकिन इस कठिन समय में उसके परिवार को सहारा देना हम सभी की सामाजिक और मानवीय जिम्मेदारी है।

सभा में प्रमुख पूर्व ब्लाक प्रमुख हीरा रावत, जिला पंचायत सदस्य रानीखेत के महेश आर्य, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष यतीश रौतेला, पूर्व छात्र नेता महेंद्र सिंह रावत , कार्तिक बिष्ट छात्र नेता, कार्तिक बिष्ट समाजसेवी, विनोद कुमार जोशी सामाजिक कार्यकर्ता, संजीव जोशी अंशुल रावत कार्तिक असवाल , गोपाल मेहरा, मयंक जोशी ,कार्तिक बिष्ट सहित भारी संख्या में नागरिक उपस्थित थे |

