
सवाददाता, रानीखेत
:अध्यक्ष राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड आदरणीय कैलाश पंत को ग्राम पंचायत सिरमोली द्वारा ग्राम प्रधान चंपा पाण्डेय की अध्यक्षता में एकल पेयजल योजना सिरमोली के पुनर्गठन के लिए ज्ञापन दिया। जिसमें राज्य मंत्री पतं द्वारा अधिशाषी अभियंता जलनिगम भिकियासैंण को फोन कर निर्देश दिया कि वह तुरंत एसडीआर बनाकर आगे के कारवाई के लिए जिलाधिकारी को भेजें।
ग्राम प्रधान द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया। ज्ञापन देने हेतु उप प्रधान गौरव पंत, ग्राम पंचायत सदस्य हेमा सत्यवली, गीता पंत, लक्ष्मी पांडे , चंपा आर्या , महिला मंगल दल अध्यक्ष चंपा नैलवाल,शांति नैलवाल, दीपा पंत और अर्चना पाण्डेय आदि ग्रामवासी मौजूद रहे ।
ADVERTISEMENTS

