हल्दूचौड़: [लाल कुआं] धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस एवं पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का हुआ सम्मान! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्दूचौड़ : पूर्व सैनिकों की ओर से कुमाऊं दिवस एवं पैदल सेना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर जनरल इंदर सिंह बोरा रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष लालकुआं सुरेंद्र सिंह लोटनी ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस अवसर पर कुमाऊं के गौरवशाली इतिहास, कुमाऊं रेजिमेंट की वीरता, सैनिकों के अदम्य साहस और राष्ट्र की रक्षा में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की ओर से पूर्व सैनिकों के साथ-साथ वीर नारियों को भी सम्मानित किया गया। वीर नारियों के त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा में उनके परिवारों के योगदान को नमन करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। साथ ही 16 कुमाऊं के ऑनरी कैप्टन राजेंद्र जलाल को पांच राष्ट्रपतियों से सम्मान प्राप्त होने के उपलक्ष्य में विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कुमाऊं की वीरभूमि का इतिहास शौर्य, बलिदान और राष्ट्रसेवा की गौरवशाली परंपराओं से समृद्ध है। भारतीय सेना के जवानों ने अपने अदम्य साहस और समर्पण से देश का मान बढ़ाया है। वहीं, वीर नारियों ने भी विपरीत परिस्थितियों में धैर्य और साहस का परिचय देते हुए देश के प्रति समर्पित सैनिक परिवारों की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया है।

वक्ताओं ने कहा कि पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का सम्मान करना तथा उनकी गौरवशाली विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।

कार्यक्रम के माध्यम से पूर्व सैनिकों ने आपसी एकता, भाईचारे और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad