रानीखेत: भव्य रामलीला महोत्सव: करन माहरा ने की शिरकत, समाज में भाईचारे का प्रतीक हैं ऐसे आयोजन! संदीप पाठक की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

रानीखेत (अल्मोड़ा)।
खड़ी बाजार, रानीखेत में आयोजित भव्य श्री रामलीला महोत्सव इन दिनों क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन आदर्शों पर आधारित इस उत्सव को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में, वरिष्ठ नेता और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने भी रामलीला महोत्सव में सम्मिलित होकर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लिया।
रामलीला मंचन के दौरान दर्शकों को संबोधित करते हुए करन माहरा ने कहा कि भगवान श्रीराम के सत्य, धर्म, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्श आज भी पूरे समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा, “रामलीला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं का जीवंत प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजन न केवल हमारी सनातन आस्था को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि समाज में नैतिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे की भावना को भी मजबूती प्रदान करते हैं।” उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जयेंद्र रौतेला ने मुख्य अतिथि करन माहरा और अन्य आगंतुकों का स्वागत किया। आयोजन को भव्य और सफल बनाने में कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी विनीत चौरसिया, ललित सिंह नेगी और चक्रधर पांडे सहित समस्त सदस्यों व आयोजकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
करन माहरा ने इस ऐतिहासिक और भव्य आयोजन के कुशल प्रबंधन के लिए अध्यक्ष जयेंद्र रौतेला, विनीत चौरसिया, ललित सिंह नेगी, चक्रधर पांडे और पूरी दशहरा महोत्सव समिति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। रामलीला के सफल मंचन से पूरा खड़ी बाजार क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad