किच्छा:मुख्य मार्ग निर्माण कार्य का पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

किच्छा। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने आदित्य चौक से दीनदयाल चौक तक मुख्य मार्ग के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। एक जागरूक नागरिक द्वारा धूल की समुचित सफाई के बिना पिचिंग किए जाने की सूचना मिलने पर वह तत्काल मौके पर पहुंचे और संबंधित कर्मचारियों को लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्माण कार्य में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा।
शुक्ला ने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। नागरिकों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करना और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।
विदित हो कि बीते दिवस उन्होंने देहरादून में लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पांडे से मुलाकात कर उक्त मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग उठाई थी। जिसके बाद सचिव पंकज पांडे ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को उक्त मार्ग के पुनर्निर्माण शुरू करने के लिए निर्देशित किया था, इसके क्रम में गड्ढों के भरान के बाद आज पिचिंग का कार्य प्रारंभ हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad