
काठगोदाम : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित, फरार एवं पेशेवर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा संबंधित वाद में जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में आरोपियों के मस्कन पर दबिश देकर 02 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार वारंटियों
- मोनू आर्य पुत्र मोहन चंद्र, निवासी निर्मला कॉन्वेंट के पास, काठगोदाम।
- टिंकू पुत्र स्वर्गीय रामकुमार, निवासी निर्मला कॉन्वेंट के पास, काठगोदाम।
ADVERTISEMENTS

