बागेश्वर: पुलिस ने आमजन को दिलाई साइबर शपथ; वरिष्ठ नागरिकों की जानी सुध और महिलाओं को ‘गौरा शक्ति ऐप’ के प्रति किया जागरूक..! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत एक वृहद जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस टीम ने समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें कानून व सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया ।

बढ़ते डिजिटल अपराधों और ऑनलाइन ठगी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीम द्वारा आममानस को साइबर सुरक्षा की सामूहिक शपथ दिलाई गई। लोगों को जागरूक किया गया कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति से ओटीपी (OTP), बैंक विवरण या सोशल मीडिया पासवर्ड साझा न करें।
अभियान के दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना गया। पुलिस ने बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उनकी समस्याओं को सुना और आपात स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने की अपील की।
महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को उत्तराखंड पुलिस के आधिकारिक ‘गौरा शक्ति ऐप’ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें ऐप डाउनलोड करने, पंजीकरण करने और संकट के समय पैनिक बटन (SOS) के उपयोग के संबंध में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
समाज को नशामुक्त बनाने के लिए युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए इससे दूर रहने का आह्वान किया गया। इसके साथ ही, सुरक्षा के दृष्टिगत स्थानीय मकान मालिकों और व्यापारियों को बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों व घरेलू नौकरों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन कराने के कड़े निर्देश दिए गए।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आम जनता को यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया गया। दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, तीन सवारी न बैठाने और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने की सख्त हिदायत दी गई।
उपस्थित को आपातकालीन सेवा: 112, साइबर हेल्पलाइन: 1930, महिला हेल्पलाइन: 1090 की जानकारी दी गयी ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad