बागेश्वर:सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर एवं आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के साथ ही बच्चों एवं महिलाओं को पोषण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

इसी क्रम में पीएचसी खातीगांव में आयुष विंग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 19 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श किया गया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लाभार्थियों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति भी जागरूक किया गया।

वहीं पीएचसी घिंगरतोला में स्वास्थ्य विभाग एवं आयुष विंग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 22 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श एवं निःशुल्क औषधि वितरण किया गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।

इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्र अगरकोट में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों एवं महिलाओं से संवाद करते हुए पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं बच्चों की समुचित देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

आंगनबाड़ी केंद्र उड़खुली-1 में पोषण माह के साथ आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों एवं महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा स्वस्थ दिनचर्या के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य की नियमित निगरानी पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रमों का उद्देश्य स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं की पहुंच को ग्रामीण स्तर तक सुदृढ़ करने के साथ ही आमजन को जागरूक एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad